सीधे खबरों पर जाएं
EN English
ताजा

हमारे बारे में

अज्रवाणी: धरती का यथार्थ और हिसाब

आखिरी बदलाव: 16 अक्टूबर 2026

इस पेज पर

अज्रवाणी (पहले एग्रीवाणी), Kisaanu का समाचार मंच है। हम खेती, मंडी, मौसम और सरकारी योजनाओं की खबरें आसान हिंदी में लाते हैं, ताकि किसान को सही समय पर सही जानकारी मिले।

नाम और मतलब

अज्रवाणी: खेत की आवाज। अज्र संस्कृत में खेत या मैदान को कहते हैं; वाणी का अर्थ है आवाज।

इसी नाम में वन (जंगल) और अवनि (धरती) भी बसे हैं।

  • अज्र (संस्कृत): खेत, मैदान। इसकी जड़ लैटिन ager (खेत, मिट्टी) से मिलती है, जिससे agri बना है।
  • वाणी (संस्कृत): आवाज, बोली, ध्वनि।
  • Agriculture (लैटिन से अंग्रेजी): खेती, यानी ager (खेत, मिट्टी) और cultura (उगाने की देखभाल) से बना शब्द।
  • Agritech (अंग्रेजी): खेती में तकनीक का इस्तेमाल।
  • संस्कृत: भारत की प्राचीन भाषा, जिसमें अज्र, वाणी और वन शब्द हैं।
  • लैटिन: प्राचीन रोम की भाषा, जिसने agriculture के हिस्से दिए।
  • अंग्रेजी: वह भाषा जिसमें acre, agriculture और agritech आज इस्तेमाल होते हैं।

हम क्या करते हैं

  • खेती और गांव से जुड़ी खबरें, जांच-परख के बाद।
  • अपने जिले का मौसम, खेती की सलाह के साथ, मुफ्त।
  • सारथी कॉर्नर में मौसम के हिसाब से खेती के काम की सलाह।

हमारी टीम

अज्रवाणी की खबरें हमारे लेखक और डेस्क लिखते हैं। हर लेखक की सारी खबरें उनके पेज पर हैं, और पूरी सूची हमारी टीम पेज पर।

अज्रवाणी की संपादक पूजा पाठक हैं। हमारी टीम अमेठी, लखनऊ और मुंबई के दफ्तरों से काम करती है।

मौसम जैसी कुछ रिपोर्ट सरकारी आंकड़ों से सॉफ्टवेयर तैयार करता है। उन पर ‘स्वचालित रिपोर्ट, संपादकीय निगरानी में’ लिखा रहता है। ये रिपोर्ट कैसे बनती हैं

अज्रवाणी किसकी है

अज्रवाणी को JayKisaanu Agritech Private Limited प्रकाशित करती है। यह Kisaanu का समाचार मंच है।

Kisaanu के दूसरे प्रोडक्ट हैं: TreeOwn, RentMangoTree, Renuos, Pulse, Nexus। इनसे जुड़ी किसी भी खबर पर साफ लिखा होता है कि वह ‘Kisaanu से जुड़ी’ है।

कंपनी की जानकारी

  • पंजीकृत कार्यालय: Kisaanu Office, Kisaanu Chowk, Antu Road, Amethi, Uttar Pradesh 227405
  • CIN: U01135UP2025PTC229489
  • कॉर्पोरेट ऑफिस: 10th Floor, Parinee Crescenzo, G Block, Bandra Kurla Complex, Bandra East, Mumbai 400051, Maharashtra
  • जिला ऑफिस: Kisaanu Office, Kisaanu Chowk, Antu Road, Amethi, Uttar Pradesh 227405

हम कैसे काम करते हैं, यह संपादकीय नीति में लिखा है। कुछ कहना हो तो संपर्क करें।